CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीराजनीतिराज्य खबरें

रामनगर के छोई गांव में 58 वर्षीय महिला की हत्या, रात में वारदात से फैली सनसनी

जन एक्सप्रेस /रामनगर :-  नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के छोई गांव में 58 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रात के समय हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान विमला बिष्ट पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या बीती रात करीब 10:30 बजे किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच के बाद ही वारदात से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button