utrakhandउत्तरकाशीराजनीतिराज्य खबरें

ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल में 18 वारंटी गिरफ्तार, सात थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई

किसी को घर से उठाया तो किसी को दबिश देकर पकड़ा, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :- दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में सात थाना क्षेत्रों की पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, तल्लीताल कोतवाली पुलिस ने विजय कुमार को गिरफ्तार किया। रामनगर पुलिस ने सबसे अधिक सात वारंटियों मौ. अनवर, प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी, ज्योति कौर, रोशन लाल, रमेश सिंह, कुलवंत सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक अभियोग का निस्तारण भी किया गया।

वहीं काठगोदाम पुलिस ने जोगेंद्र प्रसाद और विनोद आर्या को गिरफ्तार किया। हल्द्वानी पुलिस ने रोहित कर्मवाल उर्फ लकी शूटर को पकड़ा, जबकि लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पवन जोशी को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने फिरोज उर्फ पकिया, फैजान उर्फ मुन्ना, मौ. आमिर कुरैशी, भूरा और नाजिम हुसैन को गिरफ्तार किया। वहीं बेतालघाट पुलिस ने भरत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी 18 वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button