
जन एक्सप्रेस /हरिद्वार :- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रह रहे गुजराती समाज के भाई-बहनों ने पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ गुजराती नववर्ष मनाया। इस अवसर पर शांतिकुंज परिसर में भारतीय संस्कृति, आपसी सद्भाव और पारिवारिक आत्मीयता की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
गुजराती परंपरा में दीपावली के अगले दिन से नए वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। यह पर्व पुराने वर्ष को विदाई देकर नई उम्मीदों, नए संकल्पों और मंगलमय शुरुआत का प्रतीक है। शांतिकुंज में रह रहे गुजराती परिजनों ने अपनी इस सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया।
इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंटकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया। वहीं शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या से भी मिले और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय मिलन ने शांतिकुंज के सामूहिक परिवार की भावना को भी अभिव्यक्त किया, जहां अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के लोग एक परिवार की तरह रहते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संजोए रखते हैं। इस अवसर पर हरीश भाई ठक्कर, केतन भाई पटेल, कीर्तनभाई देसाई, कल्पेश भाई, किरण भाई, डॉ. विरल, दीना बेन त्रिवेदी सहित गुजराती समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
https://youtu.be/fw_vPh70iwE?si=1jOvll4SbsJOjLD2






