
जन एक्सप्रेस /पुरोला :- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने मोरी क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव हरिमोहन जुंवाठा ने मोरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
गांव-गांव पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
जुंवाठा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार जनसंपर्क के माध्यम से सभी लोगों का मुझे आगामी विधानसभा चुनाव लडने का आशीर्वाद मिल रहा है। भ्रमण में
मोती सिंह, रोजी सिंह, प्रकाश रावत, पूर्व प्रधान धाम सिंह रावत,भाव सिंह, सिताबू लाल, बचन लाल, प्रताप सिंह, सुरेंद्र रावत सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






