UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम एवं कस्बा सैय्यदबाड़ में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

सम्मेलन में महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, लक्ष्मी और मनु ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह की सूचना पुलिस एवं संबंधित विभाग को देने की अपील की।

महिला पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में सहायता के लिए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button