utrakhandअन्य खबरेउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशधर्म

उत्तरकाशी की धरती पर धर्म का अद्भुत संगम

वृंदावन से शिक्षा लेकर लौटे दो सगे भाई, पहली बार अपने गृह जनपद में व्यास पीठ पर 22 वर्षीय देवाशीष भट्ट सुना रहे भागवत कथा और 21 वर्षीय शुभाशीष भट्ट सुना रहे रामचरितमानस का दिव्य वर्णन

 चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- उत्तरकाशी की पावन धरती जोशियाड़ा स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में इन दिनों धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत महाकुंभ सज रहा है जहां वृंदावन से आचार्य की शिक्षा पूर्ण कर लौटे दो सगे भाई पहली बार अपने ही गृह जनपद में व्यास पीठ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण और रामचरितमानस कथा का दिव्य रसपान करा रहे हैं और उनकी मधुर वाणी, शास्त्रों की गहरी समझ तथा भावपूर्ण शैली से भक्तजन भावविभोर होकर भक्ति में सराबोर हो रहे हैं, धनारी क्षेत्र के बामण गांव निवासी ज्ञान विकास भट्ट एवं संगीता देवी के सुपुत्र 22 वर्षीय देवाशीष भट्ट के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृत वर्षा हो रही है तो उनके छोटे भाई 21 वर्षीय शुभाशीष भट्ट के श्रीमुख से रामचरितमानस की मधुर धारा बह रही है, कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मार्मिक वर्णन सुनकर आंखें नम हो जाती हैं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का चित्रण सुनकर हृदय में धर्म, सदाचार और भक्ति की लौ प्रज्ज्वलित हो उठती है, यह आयोजन केवल कथा नहीं बल्कि उत्तरकाशी के गौरव, युवा पीढ़ी के संस्कारों और सनातन परंपरा के जीवंत होने का प्रतीक है क्योंकि बड़े-बड़े शहरों के मंचों को छोड़कर दोनों भाइयों ने अपनी जन्मभूमि, अपनी माटी और अपने लोगों को चुना है और यह संकल्प लिया है कि धर्म का प्रकाश पहले अपने घर से फैलेगा, इस भव्य धार्मिक आयोजन को पुणे महाराष्ट्र के अनिल जैन, रिंकी जैन, युवान जैन एवं भावना जैन परिवार की श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न कराया जा रहा है जबकि मुख्य यजमान के रूप में दिवाकर प्रसाद भट्ट, राजेंद्र गंगाड़ी एवं अतर सिंह राणा अपनी सेवा निभा रहे हैं, श्रद्धालुओं का कहना है कि दोनों युवा बाल व्यासों के श्रीमुख से कथा श्रवण करना अत्यंत सुखद, पुण्यदायी और जीवन को दिशा देने वाला अनुभव है जो हृदय को स्पर्श कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह गुसाईं ने सभी से आग्रह किया है ग्रामीण शहरी, युवा बुजुर्ग, माता-बहनें हों या बच्चे, सभी से आग्रह है कि इस ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए भगवान महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण जोशियाड़ा उत्तरकाशी अवश्य पहुंचें, कथा सुनें, धर्म से जुड़ें, संस्कृति से जुड़ें और अपनी जड़ों से जुड़ें क्योंकि दो भाई एक संकल्प लेकर आए हैं कि सनातन को जीवंत रखना है और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button