CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

50 मीटर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई दो लोगों की जान

द्वारसों-मजखाली के बीच हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों सवारों को सुरक्षित निकाला

जन एक्सप्रेस /अल्मोड़ा :-  रानीखेत क्षेत्र में द्वारसों और मजखाली के बीच रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार दो लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची रानीखेत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर की सुबह राहगीरों ने पुलिस को कार के खाई में गिरने की सूचना दी। इस पर मजखाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दिल्ली नंबर की महिंद्रा केयूवी100 कार संख्या डीएल12-सीजे-8257 करीब 40 से 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। कार में दो लोग फंसे हुए थे।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button