utrakhandउत्तरकाशी

विकासखण्ड डुण्डा के वीरपुर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-  आज विकासखण्ड डुण्डा के ग्राम वीरपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेलकूद, सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान राजदीप सिंह परमार ने ग्रामवासियों के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी ली। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा युवाओं को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button