EDUCATIONutrakhandअन्य खबरेउत्तरकाशीटिहरीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशधर्म

हम बदलेंगे, युग बदलेगा बाल दिवस पर काशीपुर में यज्ञ, संस्कार और नशामुक्ति का महासंकल्प, गायत्री परिवार ने बच्चों को दिया सुनहरे भविष्य का मार्ग

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार/काशीपुर :- बाल दिवस का पर्व इस बार काशीपुर में केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कार, आध्यात्म और राष्ट्र निर्माण का महाअनुष्ठान बन गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कात्यायनि महिला मण्डल काशीपुर द्वारा जी.जी.आई.सी. इंटर कॉलेज काशीपुर में भव्य यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानाचार्या गीता जायसवाल एवं समस्त शिक्षकगणों ने आहुतियां देकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, संस्कारवान शिक्षा और नशामुक्त समाज के लिए संकल्प लिया।

देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता, गायत्री माता के भाव से आयोजित इस यज्ञ में वैदिक मंत्रों की गूंज, आध्यात्मिक वातावरण और बच्चों की श्रद्धा ने पूरे परिसर को पावन कर दिया। यज्ञ के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल अंक नहीं, संस्कार ही असली पूंजी है। जो बच्चा संस्कारवान होगा, वही कल का सशक्त नागरिक, सच्चा देशभक्त और समाज का मार्गदर्शक बनेगा।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सप्त सूत्रीय आंदोलनों की विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को विद्यालय में निरंतर कराने, नशा मुक्ति आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने, बाल संस्कार शाला, कन्या किशोर कौशल प्रशिक्षण शिविर और युवा मण्डल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को नशा मुक्ति की पाठ्य पुस्तकें, गुरुदेव लिखित साहित्य और प्रज्ञा अभियान पत्रिका वितरित की गई, ताकि स्वाध्याय की ज्योति हर घर में जले।

आज जब देश के बच्चे मोबाइल, नशा और भटकाव की चुनौतियों से घिरे हैं, तब शांतिकुंज हरिद्वार का यह अभियान पूरे देश के लिए मार्गदर्शन बन रहा है। यह अभियान कहता है बच्चों को केवल पढ़ाओ मत, उन्हें गढ़ो। उन्हें यज्ञ की अग्नि से शुद्ध करो, गायत्री के प्रकाश से जगाओ, संस्कारों से जोड़ो। बाल दिवस पर लिया गया यह संकल्प पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button