उत्तराखंडराज्य खबरें

पैराफिट पर चढ़कर हवा में अटकी कार, रुद्रपुर के दो लोग घायल

कालाढूंगी में पैराफिट पर चढ़कर हवा में अटकी कार, रुद्रपुर के दो लोग घायल

जन एक्सप्रेस। कालाढूंगी। कालाढूंगी-रामनगर मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। टेढ़ी पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट पर चढ़ गई। हादसे के दौरान कार का अगला हिस्सा पैराफिट के ऊपर हवा में अटक गया। दुर्घटना में रुद्रपुर निवासी कार सवार दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रुद्रपुर निवासी दो लोग कार से कालाढूंगी-रामनगर मोटर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क किनारे बने पैराफिट पर चढ़ गई और उसका अगला हिस्सा हवा में लटक गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोगों को केवल हल्की चोटें आईं। उन्हें उपचार दिलाया गया, जिसके बाद दोनों वहां से चले गए।

कार की स्थिति देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था। हालांकि, राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button