Crimeउत्तराखंडखटीमाराज्य खबरें

खटीमा पुलिस ने तीन फरार वारंटी किए गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन फरार वारंटी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस | खटीमा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी थे और वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम भगचूरी निवासी कमल सिंह पुत्र हरिओम शामिल है। उसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत स्थाई वारंट जारी था। वहीं, ग्राम चारूबेटा निवासी मेहंदी हसन पुत्र गब्बर उर्फ अहमद हसन को आईपीसी से संबंधित एक मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा ग्राम जसारी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह को भी एनआई एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशोर पंत, जनार्दन भट्ट, वेदपाल सिंह, भुवन गहतोडी तथा कांस्टेबल उमेश जोशी, जगदीश सिंह, किशोर कुमार, इशाक मोहम्मद और नवीन चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button