utrakhandउत्तराखंडराज्य खबरें

पुरोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी, पांचवें दिन भी धरने पर डटीं

पुरोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांचवें दिन भी धरना, अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी

जन एक्सप्रेस | पुरोला। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त संगठन का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार और धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी तहसील परिसर पुरोला में जारी रहा। शासन-प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धरना दे रहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में रोष एवं निराशा बढ़ती जा रही है।

संगठन ने बताया कि कार्यबहिष्कार के तहत विभागीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों के साथ पोषण ट्रैकर, बीएलओ और अन्य विभागीय कार्यों का भी बहिष्कार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन की ओर से ठोस एवं लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा, बल्कि मांगों पर लिखित निर्णय होने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

धरना प्रदर्शन में संगठन की जिलाध्यक्ष सीमा, निर्मला, दीपिका, सीमा, रेखा, सरोज, राजेश्वरी, मनीषा, सुनीता, कुसुम, विजयलक्ष्मी, रमला, झूली देवी, पुष्पा, अस्मिता, विनीता, गंगोत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button