उत्तराखंडदेहरादूनराज्य खबरेंवायरलशहर खबरेंहल्द्वानीहादसा

Haldwani Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ठेले को मारी टक्कर, 13 वर्षीय कपिल की मौत

हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से 13 वर्षीय कपिल की मौत

जन एक्सप्रेस / हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय कपिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी के ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में कपिल और उसके पिता हरिशंकर घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल कपिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। हरिशंकर अपने बेटे कपिल के साथ सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कपिल को गंभीर चोटें आईं।

घायल बेटे को गोद में लेकर मदद मांगते रहे पिता

हादसे के बाद घायल होने के बावजूद हरिशंकर अपने बेटे को गोद में लेकर मदद की गुहार लगाते रहे। स्वजन का आरोप है कि मौके पर भीड़ जमा होने के बावजूद कुछ लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे।

काफी प्रयास के बाद हरिशंकर ने ऑटो की व्यवस्था की और कपिल को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बाइक सवार फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कपिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

स्वजन ने हादसे के बाद समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के बाद फरार बाइक सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button