UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को बिलग्राम कस्बे में महिला पुलिस कर्मियों ने बीट भ्रमण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण एवं सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी समझाए गए। उन्हें किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और गोपनीय विवरण साझा न करने की सलाह दी गई। जागरूकता अभियान के तहत पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, शिवम सिंह, लक्ष्मी एवं प्रियंका साहू मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button