कलेक्ट्रेट में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

रिपोर्ट वैभव श्रीवास्तव ब्यूरो फतेहपुर
जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :- गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में गुलाबी साड़ी पहने और हाथों में डंडा थामे सैकड़ों महिलाओं ने भ्रष्टाचार व हीलाहवाली के खिलाफ हुंकार भरी। ज्ञापन में बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर व बहुआ देहात सहित ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन की बंद टंकियों को चालू करने, खोदे गए रास्तों को सुधारने, पीएम आवास से वंचित पात्रों के नाम जांच कर पुनः जोड़ने, जिंदपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली रोकने, शहर में जर्जर बिजली पोल हटाने, पटाखा मंडी में सुरक्षा इंतजाम व उत्पीड़न बंद करने, थानों में महिलाओं व पीड़ितों की समयबद्ध सुनवाई और जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व बहुआ पीएचसी में बाहर की दवा लिखने व अवैध वसूली बंद करने की मांग की गई। प्रशासन ने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरला सिंह, मीना सिंह, संगीता, सरिता, राजरानी, सुमन, सत्यवती, गुड्डी, संयोगिता, रजिया, साजिदा, सतून, शहरुन, उर्मिला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।






