विदेश

PM लिज ट्रस को पत्र लिखकर 180 हिंदू संगठनों की ये 6 अपील

ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय हिंदू संगठनों और मंदिरों ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पत्र लिखा है जिसमें अपने डर का जिक्र किया है। इन संगठनों की कुल संख्या 180 बताई गई है। इस पत्र में उन्होंने लिटस्टर हिंसा की जांच की मांग की है। इसके साथ ही उनकी रक्षा करने का अनुरोध भी किया है। इन हिन्दू संगठनों ने बताया कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। लिसेस्टर और बर्मिंघम में हिंसा के बाद से ही ब्रिटेन में ये खतरा महसूस हो रहा है। पत्र लिखने वालों ने प्रधानमंत्री ट्रस से छह अपील की हैं।

ब्रिटिश पीएम को लिखे पत्र में अपील की गई कि हम आपका ध्यान बर्मिंघम, लेस्टर सहित पिछले दिनों हुई हिंसा की तरफ आकर्षित करना चाहते हैं। इन जगहों में हिंसा में भारतीय और हिंदू समुदायों को काफी परेशान किया जा रहा है। इन हिंसा वाले इलाकों में हिंदू समुदायों के प्रति नफरत चरम पर है। हिंदुओं पर शारिरीक हमले, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न, स्कूलों और वर्कप्लेस में सॉफ्ट टारगेटिंग के जरिए खुली हिंसा, धमकी और दुर्व्यवहार किया गया है। लिज ट्रस को लिखे पत्र में कहा गया कि हिंदू समुदाय ने करीब आधी सदी से ब्रिटेन को अपना घर बना रखा है। हम आबादी में दो फीसदी से भी कम हैं। फिर भी हमारा योगदान अहम है। साथ ही भारतीय यहां पर कानूनों का पालन भी पूरी तरह से करते हैं। इसके बावजूद हम यहां पर पूरी तरह से असुरक्षित और डरा हुआ महसूस करते हैं। लीसेस्टर में हुई हिंसा और बर्मिंघम में एक मंदिर के बाहर आक्रामक विरोध के साथ-साथ नॉटिंघम में हिंदू समुदाय को परेशान करने और वेम्बली में लंदन के प्रतिष्ठित सनातन मंदिर के बाहर के शातिर प्रयासों के बारे में पता होना चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button