निजी अस्पतालों में औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण,जांच के दौरान नही मिला दवाओं का भंडारण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरपालपुर,हरदोईकस्बे में संचालित निजी अस्पतालो व क्लीनिकों पर औषधियों के भंडारण व क्रय विक्रय करने का आरोप लगाते हुए 10 निजी क्लीनिकों की शिकायत पर गुरुवार को औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान किसी भी निजी अस्पताल व कलीनिक पर दवाओं के भंडारण व क्रय विक्रय का होना नही पाया।फिलहाल सभी निजी क्लीनिकों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग ड्रग लाइसेंस लेकर नियमानुसार दवाओं का भंडारण व क्रय विक्रय करें।जांच के दौरान निजी क्लीनिकों में दवा आदि का भंडारण जांच टीम को नही मिला।

जानकारी के अनुसार हरपालपुर कस्बे में संचालित 10 निजी क्लीनिकों व अस्पतालों में औषधियों के भंडारण तथा क्रय विक्रय करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।शिकायत का संज्ञान लेते हुए औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय ने गुरुवार को निजी अस्पतालों व क्लीनिकों का आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की।जांच के दौरान किसी भी अस्पताल व कलीनिक में औषधियों का कोई भंडारण नही मिला।
तथा जांच के दौरान दवाओं के भंडारण व क्रय विक्रय किये जाने की पुष्टि न होने पर उन्होंने अस्पताल व कलीनिक संचालको को निर्देशित किया कि वह ड्रग लाइसेंस प्राप्त कर ही दवाओं के भंडारण व क्रय विक्रय का कार्य नियमानुसार करें।उन्होंने कहा भविष्य में अबैध रूप से दवाओं के भंडारण व क्रय विक्रय की शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।







