utrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगपुरोला

दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पुरोला में हाइड्रेंट की कार्यशीलता जांची

जन एक्सप्रेस /पुरोला :-  दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने आगजनी की घटनाओं से निपटने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को फायर स्टेशन पुरोला की टीम ने नगर क्षेत्र में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता की जांच की।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी उत्तरकाशी के आदेशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी एलएफएम मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने हाइड्रेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान हाइड्रेंट की कार्यशीलता और जलापूर्ति की स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण में सभी हाइड्रेंट कार्यशील अवस्था में पाए गए।

प्रभारी मुन्ना सिंह चौहान ने बताया की अग्निशमन विभाग की इस पहल का उद्देश्य दीपावली के दौरान संभावित आगजनी की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए संसाधनों को तैयार रखना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button