उत्तर प्रदेश

मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर का शपथ ग्रहण 26 मार्च को

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर रविवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दिलाएंगी।

न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से विधि की पढ़ाई करने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। 2005 में वह बतौर वरिष्ठ अधिवक्ता नामित हुए थे। इसके बाद 2009 में वह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज बने। 2018 में उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्य न्यायमूर्ति रहे राजेश बिंदल को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने के बाद वह यहां पर कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त हुए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की स्वीकृति के बाद राष्ट्रपति ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button