आईटी सेक्टर में पूरे आत्मविश्वास से काम करती हैं महिलाएं: शीनू बेनर्जी

गुरुग्राम । पूर्व वीजा अधिकारी व वुमन लीडर ऑफ द ईयर-2023 अवार्डी शीनू बेनर्जी ने कहा कि महिलाओं को हमेशा रीजेक्शन और खुद पर शक करने जैसा डर सताता है। महिलाओं को हमेशा हर एक परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। वे मंगलवार को एसजीटी विश्वविद्यालय में महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रही थी। जिसका शीर्षक स्ट्रिंग टू थ्राइव: द स्टेटस ऑफ वीमेन इन लीडरशिप रहा।
शीनू बेनर्जी ने आईटी सेक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा महिलायें आईटी सेक्टर में हैं, जो पूरे आत्मविश्वास से इस सेक्टर में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी काम की शुरुआत करने के लिए या कहें कि अपने आप में लीडरशिप क्वालिटी पैदा करनी हो तो हमेशा अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स, खुद की खूबियों और खामियों का पता होना, स्वतंत्रता और पावरफुल डिसीजन मेकर आदि होना बहुत जरूरी है। ताकि आप अपने कामों को पूरी क्रिएटिविटी के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि आज ऐसा पहली बार हुआ है कि वो इतनी सारी प्रोफेसर्स के सामने व्याख्यान दे रही हैं, उन्होंने एसजीटी यूनिवर्सिटी के वूमेन लीडरशिप को चलाई गई श्रृंखला को लेकर शुभकामनाएं और आभार प्रकट किया जो आज के समय में वूमेन लीडरशिप को बढ़ावा दे रही है।
यह व्याख्यान विश्वविद्यालय के सेंट्रल कोआर्डिनेशन सेल द्वारा वूमेन लीडरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत शुरू की गई व्याख्यानमाला के सिलसिले में किया गया। इस मौके पर फैकल्टी ऑफ बिहेवियरल साइंसेज से प्रोफेसर व एडवाइजर डॉ. वहीदा खान, ऑफिस ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के डीन रजनीश वधवा व एसजीटी यूनिवर्सिटी के एडवाइजर राजीव गुलाटी व अन्य लोग मौजूद रहे।






