देश

ईद की नमाज पर नजर रखेंगे पुलिस कर्मी, जिलाधिकारी ने देखी व्यवस्था

बागपत । जिलाधिकारी ने बुधवार को बकरीद की तैयारियों के मद्देनजर जनपद के ईदगाह परिसरों का दौरा किया। वहां की साफ सफाई देखी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बागपत कस्बा पहुंचकर ईदगाह परिसर की साफ-सफाई देखी और अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिले भर में ईद के अवसर पर साफ सफाई के दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और जरूरी जानकारी निर्देश दिये।

प्रशासन द्वारा ईद की नमाज पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एक देश एक कानून को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है। जिसको लेकर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। एलआईयू की बैठक लेकर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी संदिग्ध स्थानों पर मातहतों को नजर रखने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button