उत्तर प्रदेशबाराबंकीमौसम

विधायक फिर पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, जाना हालचाल दिया मदद का आश्वासन 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

मसौली-बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी फरीद महफूज ने सोमवार को बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा कर समस्याओं से निजात के लिए सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद किया।बता दें कि विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई ने शाहपुर, चकबहरवा, बंजरिया, सुढियामऊ, उतरौली सहित कई गांव का तूफानी दौरा कर बाढ़ के पानी से जुझ रहे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उतरौली में पानी निकासी की व्यवस्था देखी तो लोकनिर्माण विभाग के जेई से पानी निकासी के लिए पुलिया के निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने को कहा।

इसके अलावा पानी निकासी के लिए 2 पंपिंग सेटो से पानी निकासी के लिए व्यवस्था करवाई। श्री किदवई ने बाढ़ से सम्बन्धि अधिकारी एवं कर्मचारियों से बाढ़ से होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेकर पीड़ितो की हर संभव मदद करके का निर्देश दिये।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, अखिलेश यादव, डॉ वेद प्रकाश वर्मा, रमापति, श्रीकृष्ण, रामनरेश, राम संजीव, सुधार, अजीत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button