उत्तर प्रदेशबहराइचयातायात

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत दो घायल

यातायात नियमों का उल्लंघन तथा अनियंत्रित रफ्तार बन रही सड़क हादसों का कारण

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुएसड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के गौडरिया गांव निवासी कादिर अली पुत्र मुनव्वर अपने बेटे सलमान के साथ बाइक से दवा लेने के लिए रिसिया आए थे।

शुक्रवार शाम को वह बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। नानपारा बहराइच मार्ग पर अमरैया गांव के पास नेपाल राष्ट्र की एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कादिर अली की मौत हो गई। जबकि घायल बेटे सलमान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के माहुरी कला गांव निवासी चांद बाबू पुत्र मैकू बाइक से बाजार से घर जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। 

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। इलाज के दौरान चांद बाबू की मौत हो गई। चांद बाबू के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button