:जौनपुरउत्तर प्रदेश

कृष्णानंद दुबे बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा जौनपुर के जिला सचिव

सुरुहुरपुर ढेलवारी में हुआ भव्य स्वागत, कहा – ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी

जन एक्सप्रेस जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा जौनपुर के जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने कृष्णानंद दुबे उर्फ मुन्ना दुबे को संगठन का नया जिला सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।नवनियुक्त जिला सचिव कृष्णानंद दुबे के सम्मान में उनके आवास सुरहुरपुर ढेलवारी में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कृष्णानंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सदैव साथ रहना मेरा उद्देश्य है।”इस मौके पर सतीश चंद्र दुबे, पूर्व प्रधान अशोक कुमार यादव, कपिल देव दुबे, पंकज दुबे, सुनील दुबे, रमेश चौबे, इंद्राज यादव, सुदामा दुबे, संतोष कुमार दुबे, सौरभ दुबे, प्रियांशु दुबे, सुमित दुबे, बबलू दुबे, झल्लर दुबे, दिलीप दुबे व डब्बू दुबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button