विदेश

जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा

 

अमेरिका। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन में अपने समकक्ष जेम्स क्लेवरली से मुलाकात के दौरान देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर अपनी चिंता साझा की और इस संबंध में क्लेवरली से मिले आश्वासन का स्वागत किया।

जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली से शानदार बातचीत हुई। ‘रोडमैप 2030’ को आगे ले जाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों की भागीदारी को गहरा करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि बातचीत में हिंद-प्रशांत, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) संबंधी मामलों समेत कई वैश्विक मुद्दे शामिल रहे। जयशंकर ने कहा, ‘‘मैंने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। इस संबंध में उनसे मिले आश्वासन का स्वागत करता हूं।’’

बोलिविया के विदेश मंत्री रोजेलियो मायता के साथ अपनी बैठक में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ‘‘हमारी विकास साझेदारी और दोनों देशों के आर्थिक जुड़ाव का विस्तार करने के बारे में बात की। वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’ नॉर्वे के विदेश मंत्री एनीकेन हुइटफेल्ड के साथ अपनी बैठक के बाद, जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारे मौजूदा सहयोग की सराहना की। नॉर्डिक देशों के साथ हमारी साझेदारी, अफगानिस्तान, यूक्रेन और जलवायु कार्रवाई पर चर्चा हुई।’’

 

 

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button