उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें
थाना मारकुंडी पुलिस ने 01 अभियुक्त को 01 अवैध देशी रायफल व 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी निशिकांत राय के मार्गदर्शन में उ0नि0 रामबाबू, उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त शिवप्रसाद उर्फ सेठ कोल पुत्र भरोसा कोल निवासी डाड़ीकोलान थाना मारकुंडी चित्रकूट को 01 अदद अवैध देशी रायफल 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारकुंडी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।






