उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
आग से बुरी तरह जली महिला, खुद ही किया था अपने आपको आग के हवाले

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर राठ कोतवाली क्षेत्र कस्बा स्थित नगर पालिका की बाउंड्री के अन्दर स्यावरी रोड पर देर रात आग में जलती हुई महिला की चीख पुकार सुनकर सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही राठ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला को एमबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र में एडमिट कराया, महिला की नाजुक हालत के चलते डाक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वही वारदात के बारे में जानकारी देते हुये अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि झाँसी में उपचार के दौरान महिला की पहचान हो गई है, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाज के दौरान महिला ने बताया कि उसने खुद ही अपने आपको आग के हवाले किया था। फिलहाल राठ पुलिस पूरे मामले की जांच में बारीकी से जुटी है।






