उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस
हाथरस: जिरौली गांव में CDO पी.एन. दीक्षित के नेतृत्व में ग्राम चौपाल
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जन एक्सप्रेस/हाथरस: विकास खण्ड सासनी की ग्राम पंचायत जिरौली में आज ‘गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के नेतृत्व में विशाल ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सासनी एसडीएम नीरज शर्मा सहित तहसील और ब्लॉक स्तर के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान बेबी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में सीडीओ पी.एन. दीक्षित ने ग्रामीणों की शिकायतों को सीधा सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम नीरज शर्मा ने भी राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का तत्काल संज्ञान लिया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े और गाँव में ही सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।






