उत्तराखंड

नानकमत्ता में 28 लीटर कच्ची शराब बरामद, 84 पाउच के साथ आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/नानकमत्ता: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 28 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है। बरामद शराब 84 पाउच में रखी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, प्रतापपुर चौकी की टीम ने 19 सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान प्रतापपुर नंबर-4 बंगाली कॉलोनी निवासी शक्ति विश्वास पुत्र तारक विश्वास को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद हरे, पीले और सिल्वर रंग के प्लास्टिक के थैले की जांच की गई, जिसमें 84 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button