उत्तर प्रदेशगोंडाराज्य खबरें

गोंडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल चार एसडीएम का तबादला, तीन नए अधिकारियों की तैनाती

जन एक्सप्रेस /गोंडा :-  उत्तर प्रदेश सरकार ने गोंडा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) का गैर जनपद तबादला कर दिया है। इसके साथ ही जिले में तीन नए एसडीएम की तैनाती की गई है। वहीं, तरबगंज और कटराबाजार ब्लॉक में नए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) की भी नियुक्ति की गई है।

शासन द्वारा रविवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार का सोनभद्र, कर्नलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा का आजमगढ़ तथा मनकापुर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी का महराजगंज जनपद में तबादला किया गया है।

इन तबादलों के बाद जिले में तीन नए एसडीएम की तैनाती की गई है। इटावा से कुमार सत्यमजीत, बरेली से उदित पंवार तथा स्थानीय निकाय निदेशालय से सविता शुक्ला को गोंडा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, विकास विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। तरबगंज के बीडीओ मानूलाल यादव को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके स्थान पर सुष्मिता यादव को तरबगंज ब्लॉक का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है, जबकि आकांक्षा सिंह को कटराबाजार ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button