utrakhandउत्तरकाशी

भाजपा महिला मोर्चा ने एसडीएम और कोतवाल को बांधा रक्षा सूत्र

जन एक्सप्रेस /बाजपुर :-  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एसडीएम ऋचा सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और ऋचा सिंह को राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान को भी रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की सुरक्षा, सेवा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। रक्षाबंधन का पर्व आपसी भाईचारे, सुरक्षा, सेवा और सम्मान का संदेश देता है।

इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम सैनी, महामंत्री दिव्या गोयल, उपाध्यक्ष नीलम राठी, उपाध्यक्ष रीना सक्सेना, कोषाध्यक्ष नीरज देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की बधाई दी और देश-प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button