उत्तर प्रदेशहमीरपुर
समाधान दिवस में आई शिकायतों का बेहतर तरीके से किया गया निपटारा
एसडीएम बलराम गुप्ता ने शिकायतों का वख्त पर निपटारा करने के दिये सख्त निर्देश

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। समाधान दिवस के मौके पर चिकासी थाने में एसडीएम बलराम गुप्ता सहित अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर बेहतर तरीके से शिकायतों का किया गया निपटारा, जबकि बाकी शिकायतों का बिना देर किये निपटारा करने के लिये जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिये। एसडीएम बलराम गुप्ता ने समाधान दिवस में आये जमीनी मामलों को पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर बेहतर तरीके से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक के साथ ही जिम्मेदार मौजूद रहे।






