CrimeUP Breaking NewsUP POLICEई-पेपरकानपुर

शव रखकर बवाल और पुलिस पर पथराव के बाद 22 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

अमन तिवारी की रिपोर्ट

जन एक्सप्रेस /कानपुर :- रविवार को एयरपोर्ट के लिए जाने वाली रोड पर शव रखकर ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाकर जाम लगाने और पुलिस पर पथराव के मामले मे पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियो के आदेश के बाद बवाल करने वाले लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास,बलवा और सरकारी काम मे बधा समेत कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा लिखा है। जिसके बाद चकेरी पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए दो महिलाओ समेत सात लोगो को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर चकेरी जावेद अहमद ने बताया की फरार अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद अचानक बनी हाईवे पर जाम लगाने की योजना

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया की घरेलु कलह की वजह से महिला ने आत्महत्या की थी। उसके बावजूद महिला की मौत की हर पहलु पर जांच के आदेश दिए थे। जैसे ही पोस्टमार्टम होने के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द किया गया और वो लोग शव लेकर अपने गांव जा रहे थे। तभी अचानक योजना बनी की शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाना है। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे मे चूर महिलाये और और उनके परिजन किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए, और पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग करके भीड़ को काबू मे किया।

दो थाना प्रभारी समेत एक दरोगा गंभीर रूप से हुए थे घायल

शराब के नशे मे चूर बेकाबू भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे अहिरवा चौकी इंचार्ज, इंस्पेक्टर चकेरी और इंस्पेक्टर महाराजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर चकेरी अजय प्रकाश मिश्रा के सिर मे गंभीर चोट आई हैं। वही इंस्पेक्टर महाराजपुर जनार्दन को भी चार टाँके लगे हैं। चोट इतनी गंभीर थी की घायल पुलिस कर्मियों की जान पर बन आई। इसलिए पुलिस ने बावालियों पर दर्ज मुकदमे मे हत्या के प्रयास की धाराओं को भी जोड़ा है।

चकेरी पुलिस ने दो महिलाओ समेत 7 लोगो को गिरफ़्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी

इंस्पेक्टर चकेरी अजय प्रकाश मिश्रा के घायल होने के बाद चकेरी थाने का चार्ज कार्यवाहक इंस्पेक्टर जावेद अहमद के पास है। इंस्पेक्टर जावेद ने बताया की बवाल करने के मुख्य आरोपी दो महिलायो और 5 पुरुषों को गिरफ्तार करने के बाद आज जेल भेजा गया है,अन्य फरार आरोपियों की तलाश मे दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ़्तारी की जा जाएगी। फिलहाल घायल पुलिस कर्मी अब खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button