देश
हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं
गांधीनगर में ‘मंथन’ समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात से लेकर असम और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें पहचानने, परिष्कृत करने और राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी अवगत हैं, भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। केवल जनसांख्यिकीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि अपने मन से भी। इसकी सोच नई है। इसके लक्ष्य नए हैं। ऐसे में नए उद्देश्यों की ओर ले जाने वाली राहें भी नई हों, यह समय की सबसे महत्वपूर्ण मांग थी।






