utrakhandउत्तरकाशीदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंसितारगंज

संविधान दिवस पर कोतवाली सितारगंज में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों, आदर्शों और कर्तव्यों के पालन की शपथ

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कोतवाली सितारगंज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक ने कोतवाली के समस्त थाना एवं चौकी स्टाफ को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने और उसके मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। सभी ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक ने पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा बनाए रखने के साथ ही संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का पालन करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कोतवाली एवं चौकी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button