:जौनपुरPoliticsUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य खबरें

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक

जन एक्सप्रेस/शाहगंज ,जौनपुर :- आगामी विधानसभा चुनाव 2027 व मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बैठक में भाजपा, बसपा, सपा, जन अधिकार पार्टी व निषाद पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि एसएसआर अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ फार्म 6 (नया नाम जोड़ने), फार्म 7 (नाम हटाने) व फार्म 8 (संशोधन) भरेंगे। 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दोनों दिन सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहकर फार्म प्राप्त कर बीएलओ ऐप से डिजिटाइज करेंगे।

नए तदाताओं के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 रखी गई है। मतदाता ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त फार्मों की सूची रोज तहसील प्रांगण के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा रही है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तहसील परिसर में 20 नवंबर से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है। विधानसभा शाहगंज के लिए 10 ईवीएम मशीनें लगाई गई हैं। केंद्र प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेगा। ईवीएम की सुरक्षा के लिए अलग स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बैठक में भाजपा से चिंता हरण शर्मा, बसपा से वेद प्रकाश गौतम, अनिल गौतम, सपा से मिथिलेश यादव, अजय कुमार, प्रमोद यादव, निषाद पार्टी से संतोष कुमार पाण्डेय, जन अधिकार पार्टी से राज कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button