Crimeutrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंविकासनगर

ऑपरेशन प्रहार में हिमाचल के दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 419.3 ग्राम चरस बरामद

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :-  मुख्यमंत्री की ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक और कड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के हैं और उनके कब्जे से 419.3 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। 24 नवंबर को त्यागी फार्म हाउस, कैनाल रोड से करीब 400 मीटर आगे एक ऑल्टो K10 कार में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन में सवार दो व्यक्ति बृजलाल (51 वर्ष), निवासी ग्राम संसोग, थाना जुब्बल, शिमला और दिनेश (39 वर्ष), निवासी थियारा, थाना नेरूआ, तहसील चौपाल, शिमला को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान वाहन से एक पन्नी में 419.3 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया। कोतवाली विकासनगर में मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसआई शिशूपाल राणा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हिमाचल से उत्तराखंड की तरफ होने वाली इस तरह की तस्करी को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। यह कार्रवाई राज्य को नशे से मुक्त करने के अभियान में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button