utrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशधर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर शांतिकुंज में हुआ भव्य दीपमहायज्ञ

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार  :- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में विराट दीपमहायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। हजारों गायत्री परिजनों की उपस्थिति में दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। शांतिकुंज की ब्रह्मवादिनी बहिनों ने विधिवत दीपमहायज्ञ का संचालन किया। इस दौरान उनके प्रेरणादायी गीतों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित परिजन भावविभोर हो उठे। मुख्य यजमान ने हजारों गायत्री परिजनों का प्रतिनिधित्व करते हुए पूजन किया।
वहीं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी समारोह के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 250 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के संचालन में समर्पण भाव से जुटे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह की सफलता में सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और सेवाभाव की भूमिका को रेखांकित किया।

सम्मानित होने वालों में मीडिया मंच व्यवस्था सुरक्षा परिवहन, स्वागत, आईटी, संस्कार भोजनालय फोटोग्राफी, जोन और संगठन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े भाई-बहिन शामिल रहे। इन कार्यकर्ताओं ने जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों से लेकर समापन तक अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। अतिथियों के स्वागत, प्रतिभागियों की सुविधाओं, कार्यक्रमों के प्रसारण, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले इन कार्यकर्ताओं के समर्पण ने इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या एवं महिला मंडल प्रमुख शैफाली पण्ड्या सहित शांतिकुंज के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button