
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर नगर पालिका कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश त्यागी को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर नया इतिहास रचेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत से संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में वार्ड सभासद शान-ए-आलम, शिवपाल सिंह चौहान, मोहम्मद इस्माइल, सचिन गंगवार, सत्येंद्र दिवाकर, अनिरुद्ध राय, सरफराज अंसारी, दीपक गुप्ता, सुमन राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






