utrakhandउत्तरकाशी

मणिकांत मिश्रा ने दोबारा संभाली ऊधम सिंह नगर की कमान, बने एसएसपी

पहले भी रह चुके हैं जिले के पुलिस कप्तान, 26 नवंबर को दूसरी बार विधिवत ग्रहण किया पदभार

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  ऊधम सिंह नगर जिले को एक बार फिर मणिकांत मिश्रा के रूप में पुराना पुलिस कप्तान मिला है। गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को मणिकांत मिश्रा ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले भी वह ऊधम सिंह नगर जिले में एसएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब एक बार फिर उन्हें जिले की पुलिस व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा जनसुरक्षा को और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

ऊधम सिंह नगर पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनपद पुलिस जनसेवा, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मणिकांत मिश्रा के दोबारा जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस विभाग में उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button