utrakhandउत्तरकाशी

एसएसबी मुख्यालय सितारगंज में आयोजित हुआ ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय सितारगंज में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट जसबीर सिंह के निर्देशन में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम करने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को फिट इंडिया मूवमेंट के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय और फिट भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, निरीक्षक सुशील यादव सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button