UP Breaking NewsUP POLICEकौशांबी
नवरात्रि पर वृद्धाश्रम पहुंचीं एएसपी अमिता सिंह, लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

जन एक्सप्रेस / कौशाम्बी :- मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत कौशाम्बी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह की पहल पर मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा स्थित दादा-दादी निवास वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर एएसपी अमिता सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल की मौजूदगी में वृद्धजनों को महिला सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में मंझनपुर क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत और वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय भी मौजूद रहे। इस पहल के जरिए पुलिस ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।






