FATEHPURPoliticsउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरें

स्नातक MLC चुनाव में पार्टी विचार ही विजय का आधार – धर्मपाल सिंह

जन एक्सप्रेस /फतेहपुर :- भाजपा ने स्नातक चुनाव को लेकर शनिवार को रमाडियन होटल में योजना बैठक की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड में पार्टी विचार ही जीत का आधार है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करें और संगठन की योजना के अनुसार काम करें। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और जिला संयोजक उदय लोधी ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी, प्रभारी मंत्री अजीत पाल, विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button