उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस: बागला जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

जन एक्सप्रेस/ हाथरस: जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बागला जिला चिकित्सालय में नए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया। प्लांट का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से किया।

ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से जिला अस्पताल में मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इससे विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर मरीजों के उपचार में काफी सुविधा मिलेगी तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बनेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से अस्पताल की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी की संभावना कम होगी।

ऑक्सीजन प्लांट के संचालन से मरीजों और उनके तीमारदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button