अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल कुर्क, तैयार फसल के बावजूद दो माह से न नीलामी न नोटिस

जन एक्सप्रेस/अमेठी: तहसील तिलोई क्षेत्र के विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर पांवरा के गांव पूरे चौबे में स्थित ग्राम समाज की तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर गेहूं की फसल बोए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में गांव पूरे चौबे, रामपुर पांवरा,विकासखंड सिंहपुर, तहसील तिलोई, जनपद अमेठी निवासी पत्रकार अंकित त्रिवेदी द्वारा शिकायत संख्या 40020325040245 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

शिकायत के आधार पर संबंधित लेखपाल संजीत विश्वकर्मा द्वारा मौके पर जांच कर अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी। किंतु कुर्की की कार्रवाई को लगभग दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा फसल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जबकि खेत में खड़ी गेहूं की फसल अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द नीलामी की कार्रवाई नहीं की गई तो फसल कटने का खतरा बना हुआ है, जिससे सरकारी भूमि और राजस्व को नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि अभी तक अवैध कब्जेदारों को कोई प्रभावी नोटिस भी जारी नहीं किया गया है, जिससे ग्राम समाज की तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा यथावत बना हुआ है।इस संबंध में पत्रकार अंकित त्रिवेदी ने जिलाधिकारी अमेठी एवं उपजिलाधिकारी तिलोई से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कुर्क की गई तैयार गेहूं की फसल की शीघ्र नीलामी कराई जाए तथा ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, ताकि सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button