ब्रजेश सिंह टिंकू करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त,समर्थकों में खुशी

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जनपद के बिकास खण्ड हरपालपुर के निवासी ब्रजेश सिंह टिंकू फौजी को करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह राजा के अनुमोदन पर करणी सेना उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह के निर्देश पर प्रदेश संगठन मंत्री वीरप्रताप सिंह ने ब्रजेश सिंह टिंकू फौजी निवासी बरनई चतरखा विकास खण्ड सांडी जनपद हरदोई को करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।ब्रजेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए संगठन ने प्रशंशा व्यक्त करते हुए अपेक्षा की गई है कि करणी सेना के गठन के कार्य मे सहयोग करते हुए सभी को साथ लेकर सफलता का नया आयाम स्थापित करेंगे।
बताते चलें कि अभी हाल ही में हरदोई जनपद में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व उनकी माता कौशल्या पर आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पड़ी के मामले में जब जिले के तमाम सनातनियो ने कोई भी प्रतिक्रिया व विरोध नही किया था।यहां तक कि जनपद की आठ विधान सभा व दो लोकसभा सीट पर जो लोग आज विधायक व सांसद बनकर बैठे है वह चुनाव के समय जोर शोर से जय श्री राम का नारा बुलंद करके ही विधान सभा व लोक सभा पहुंचे थे।लेकिन उनके इष्ट और आस्था के प्रतीक भगवान राम पर व उनकी मां पर जब अश्लीलता भरा व्याख्यान दिया गया तब इन सभी के मुंह पर मानो ताले लग गए हो।इस प्रकरण पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह टिंकू फौजी ने मुखर होकर शासन प्रशासन से आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाई की मांग करते हुए जांच की मांग कर डाली थी।ब्रजेश सिंह को करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर लखनऊ से सुनील सिंह चौहान,मनीष सिंह चौहान,लाल जी मिश्र,आशु यादव,व हरदोई से जिला पंचायत सदस्य पति राणा प्रताप सिंह हिमालय,सागर सिंह तोमर, पूर्व प्रधान संजीव सिंह, विपुल सिंह,अरुण सिंह चौहान,प्रधान हरिशंकर मिश्र,पंकज यादव सहित उनके तमाम शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।







