
जन एक्सप्रेस/विकासनगर: भाजपा समर्थक मंच के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुंद्रियाल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जोगिंदर सिंह बेदी को भाजपा समर्थक मंच, उत्तराखंड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।
इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जोगिंदर सिंह बेदी पहले भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। मंच के पदाधिकारियों ने पूरा विश्वास जताया है कि बेदी अपने अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के जज्बे के साथ उत्तराखंड में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। साथ ही वे राज्य की बेहतरी और सकारात्मक दिशा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर भाजपा समर्थक मंच के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोगिंदर सिंह बेदी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह नियुक्ति भाजपा समर्थक मंच के लिए एक सकारात्मक विकास माना जा रहा है, जो संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने में मददगार साबित होगी।






