उत्तराखंड

मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को रहे हैं समर्पित: अनिता ममगाईं

ऋषिकेश । भाजपा ने अपने महा जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को शहर के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्हें केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

भाजपा महा जनसंपर्क अभियान को लेकर महापौर अनिता ममगाईं ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान भारत विरासत और संस्कृति को संजोते हुए आगे बढ़ा है। सरकार के 9 वर्ष पूरे होने महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। महापौर ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के जरिये भाजपा केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इस अभियान के जरिये जहां भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवा रही है, वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने बताया कि जिन लक्ष्यों के साथ सरकार चली थी, निश्चित रूप से इन नौ सालों में वो कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। इसे देश का मतदाता, मजदूर, किसान महसूस करता है। उन्होंने कहा अब भाजपा ने तय किया है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित कर उनका फीड बैक लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button