उत्तराखंड

सीडीओ मनीष कुमार ने 33 शिकायतों का किया निस्तारण

नई टिहरी । जिले के प्रतापनगर के ब्लाक सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सीडीओ मनीष कुमार ने 33 शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का हर हाल में 15 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग की सटीक जानकारी जन-जन तक प्रसारित करने का काम करें। इससे शिकायतें नहीं आएंगी। अधिकारी शासन स्तर की समस्याओं के लिए शासन से त्वरित पत्राचार करना भी सुनिश्चित करेंगे। शिकायतों में ग्राम बनाली के दिलमोहन सिंह रावत ने बनाली चोलंग पेयजल योजना के खस्ताहाल होने की शिकायत की। जिस पर जल संस्थान को एक सप्ताह में निस्तारण कर स्पष्ट आख्या उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। ग्राम हलेय के उम्मेद सिंह ने चेकडैम व सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर कास्तकारों की भूमि को बचाने की अपील की। जिस पर सीडीओ ने कृषि अधिकारी व बीडीओ प्रतापनगर को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। ग्राम बैसाड़ी के सुमेर सिंह रावत ने ग्राम पंचायत बैसाड़ी में विकास कार्यों को कराये जाने की मांग की। ग्राम पंचायत दीनगांव के प्रधान नरेन्द्र सिंह कैन्तुरा एवं ग्रामवासियों ने खेल मैदान बनाये जाने की मांग की। जिस पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button