उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

गाजियाबाद में गाड़ियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : वसुंधरा के कालोनी में एक ही रात्रि डेढ़ दर्जन से ज्यादा कारों की बैटरी चोरी की घटना का इन्दिरापुरम पुलिस टीम खुलासा किया है। ज्ञात हो इस घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर तक होना पड़ा था । आरडब्ल्यूए और जनता द्वारा चोरी को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा किया था।

बैटरी चोरी करने की घटनाओ को दिया है अंजाम

बाहर खड़ी गाडियों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तगण परवेज पुत्र सद्दीक मलिक उम्र करीब 27 वर्ष, बिलाल पुत्र इकबाल उम्र करीब 23 वर्ष और आसिफ पुत्र रहीसउद्दीन उम्र करीब 32 वर्ष को वसुन्धरा सैक्टर 1 टी-पाईंट से चोरी की हुई 16 बैटरी, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण व चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि यह लोग आई-10 गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर रात्रि में घर के बाहर खड़ी गाडियों की रेकी कर व मौका पाकर उपकरणों के द्वारा गाडियों से बैटरी चोरी कर अपनी कार की डिक्की में रखकर फरार हो जाते और दिल्ली जाकर पहले वाली नम्बर प्लेट लगा देते थे, इन लोगों से बरामद कार की 16 बैटरी में से 05 कार की बैटरी को इन तीनों ने मिलकर दिनांक 17 फरवरी 2025 की रात्रि में एमजी होम्स सैक्टर 03 वसुन्धरा के सामने रोड़ पर खड़ी कार से चोरी की थी और शेष बैटरी दिनांक 11 फरवरी 2025 की रात्रि में सुबह के समय इन तीनों ने मिलकर सैक्टर 02 बी वसुन्धरा में मैट्रो पुल के नीचे खड़ी गाडियों से चोरी की थी । अन्य जगहों से भी इन लोगों ने बैटरी चोरी करने की घटनाओ को अंजाम दिया है।

 

तीनों अभियुक्तगण उपरोक्त में से परवेज की कबाड की दुकान है, जिसमें ये लोग चोरी करने के बाद बैटरी रखते और कुछ दिन के बाद मौका देखकर चोरी की गयी बैटरी बेच देते और प्राप्त पैसों को आपस में बांट लेते थे तथा फर्जी नम्बर प्लेट व कार के बारे में पूछा गया तो बिलाल ने बताया कि यह कार मैने कुछ समय पहले 60 हजार रु0 में खरीदी थी जो अभी मैने अपने नाम नही कराई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button